11.5 C
Jharkhand
Thursday, December 11, 2025

गोरखपुर : बारात में डीजे पर नाचने को लेकर बवाल, दो युवकों ने लड़कों को पीटा, एक को पुलिया पर उल्टा लटकाया

 

गोरखपुर जिले में बारात के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि गांव के दो मनबढ़ युवकों ने नाच रहे दो लड़कों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान एक युवक को पुलिया पर उल्टा लटकाने तक की नौबत आ गई। जैसे-तैसे ग्रामीणों की मदद से दोनों लड़कों को बचाया गया।

पीड़ित पवन की मां अंजली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 24 नवंबर की शाम बारात में डीजे बज रहा था। इसी दौरान गांव के ही गोविंद और राजन ने पवन पर हमला कर दिया। दोनों ने पवन को बेरहमी से पीटा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं उसके साथ मौजूद सनी को पकड़कर पुलिया पर उल्टा लटका दिया गया।

परिजनों का आरोप है कि हमलावर दबंग किस्म के हैं और उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने अंजली की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संतकबीरनगर : मनबढ़ों का तांडव, दो सगे भाइयों समेत तीन पर हमला, चाकू से युवक की नस काटी

संतकबीरनगर जिले में भी दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुरा गांव निवासी विजय कुमार अपने भाई शिवम और दोस्त नागेंद्र के साथ दवा लेने जा रहे थे। रास्ते में महुआडाड़ उर्फ गरथवलिया चौराहे के पास साइड को लेकर करौता गांव के कुछ युवकों से कहासुनी हो गई।

आरोप है कि मनबढ़ युवकों ने बाइक रुकवाकर तीनों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में आकाश नामक युवक के हाथ की नस भी चाकू से काट दी गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़