11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

तेतुलमारी में शहीद शक्ति नाथ महतो चौक पर सम्मान समारोह, सहयोगकर्ताओं को किया गया सम्मानित

 

तेतुलमारी (कतरास):

शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक समिति की ओर से रविवार को शहीद शक्ति नाथ महतो चौक पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उन सभी सहयोगकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया जिन्होंने नव-निर्मित आदमकद प्रतिमा के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेतुलमारी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक राम कृष्ण मार्डी थे। स्मारक समिति के सदस्यों ने उन्हें गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद मार्डी साहब और समिति सदस्यों ने मिलकर सभी सहयोगकर्ताओं को गुलदस्ता, अंगवस्त्र और शहीद शक्ति नाथ महतो स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में प्रमुख नाम शामिल रहे—

रोहित यादव, पवन कुमार अग्रवाल, माना पाठक, रामेश्वर सिंह (अजीत हार्डकोक), सुरेंद्र सिन्हा, आनंद रवानी, पंचू सिंह, भुधर महतो उर्फ राजू बाबू, कन्हाई चौहान, सुबोध गोप, रंजीत महतो, कृष्णा चौहान, पंकज सिंह, आतिक खान, बनमाली रजवार, प्रकाश प्रसाद, गांधी सुवन महतो, बाउरी महतो, चंदन महतो, सुरेश महतो, दशरथ कुम्हार, जय शंकर यादव, सुरेंद्र महतो और करम चंद महतो।

स्मारक समिति के सचिव शिव प्रसाद महतो ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के गरीब किसान और मजदूर अक्सर आर्थिक अभाव के कारण बीमार परिजनों को अस्पताल तक नहीं ले जा पाते। इस समस्या को देखते हुए समिति ने घोषणा की कि जल्द ही निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा शुरू की जाएगी, जिससे जरूरतमंद लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—

सचिव शिव प्रसाद महतो, लोकनाथ महतो, घलटु त्रिगुनाईत, हुबलाल महतो, बिमल महतो, दिनेश महतो, प्रफुल्ल मंडल, नरेश महतो (बड़ा बाबू), सपन पंडित, देवेंद्र राणा, मुक्तेश्वर महतो, गहनू महतो, संजय रवानी, गिरधारी रवानी, संतोष रवानी सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़