30.9 C
Jharkhand
Monday, June 16, 2025

विनोद बिहारी चौक के समीप चला निगम का बुलडोजर, ध्वस्त हुए दर्जनों अवैध निर्माण

IMG 20250507 100358
File photo

धनबाद, 7 मई: धनबाद नगर निगम की टीम ने आज विनोद बिहारी चौक के समीप 8 लेन सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। इस कार्रवाई में निगम के बुलडोजर ने दर्जनों अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर निगम को इस क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध निर्माणों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके कारण यातायात और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए बुधवार की सुबह निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।
बुलडोजर ने विनोद बिहारी चौक के आसपास बने कई अस्थायी और स्थायी अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण स्थिति नियंत्रण में रही।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह अतिक्रमण विरोधी अभियान शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें।
इस कार्रवाई से ऐट लेन सड़क पर यातायात व्यवस्था सुधरने की उम्मीद जताई जा रही है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़