24.5 C
Jharkhand
Wednesday, March 11, 2026

देवघर में होटल से अपराध की साजिश नाकाम, तीन युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

 

देवघर (झारखंड) के बिलासी टाउन इलाके में स्थित होटल शुभम वाटिका से पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर देर रात की गई छापेमारी में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया, जो किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान नेहाल मिश्रा (26), अंकित झा उर्फ बुशली (25) और दिलीप कुमार यादव (18) के रूप में हुई है। तीनों देवघर जिले के अलग-अलग इलाकों के निवासी बताए जा रहे हैं।

सभी आरोपियों को नगर थाना लाया गया, जहां उनके खिलाफ कांड संख्या 46/2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई की जानकारी सदर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की तत्परता से एक संभावित अपराध को रोका जा सका और शहर की सुरक्षा बनी रही।

फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की गहन जांच जारी है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़