11.5 C
Jharkhand
Thursday, December 11, 2025

धनबाद में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, 2961 लाभुकों को परिसंपत्तियों का वितरण

धनबाद। झारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा का अधिकार सप्ताह के चौथे दिन धनबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और नगर निकायों में आयोजित “आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी नागरिक शामिल हुए।

शिविरों में लाभुकों को एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं की जानकारी, दस्तावेज़, स्वीकृति पत्र और परिसंपत्तियाँ उपलब्ध कराई गईं।

जिलाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि आज शिविरों में विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े 9648 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 796 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। इसके अलावा 2961 लाभुकों के बीच ऑन-द-स्पॉट परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

आज प्राप्त आवेदनों का विवरण (कुल 9648):

जाति प्रमाण पत्र – 241

आय प्रमाण पत्र – 199

जन्म प्रमाण पत्र – 124

मृत्यु प्रमाण पत्र – 30

दाखिल खारिज – 65

जमीन मापी – 12

भूमि धारण प्रमाण पत्र – 6

नया राशन कार्ड – 1385

स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र – 158

वृद्धा पेंशन – 1082

विधवा पेंशन – 66

दिव्यांगता पेंशन – 38

धोती–साड़ी–लूंगी – 202

सेवा गारंटी अधिनियम संबंधी आवेदन – 140

विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाएँ – 5900

आज निष्पादित हुए आवेदन (796):

जाति प्रमाण पत्र – 75

आय प्रमाण पत्र – 73

जन्म प्रमाण पत्र – 32

मृत्यु प्रमाण पत्र – 12

दाखिल खारिज – 5

नया राशन कार्ड – 59

स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र – 33

वृद्धा पेंशन – 106

विधवा पेंशन – 13

दिव्यांगता पेंशन – 3

धोती–साड़ी–लूंगी – 87

सेवा गारंटी अधिनियम – 116

अन्य लोक कल्याणकारी योजनाएँ – 182

परिसंपत्तियों का वितरण (2961 लाभुक):

912 स्वयं सहायता समूह/क्लस्टर सदस्यों को आइडेंटिटी कार्ड

1628 लाभुकों को स्वेटर

38 लाभुकों को लेमिनेटेड जाति प्रमाण पत्र

अन्य स्वीकृत परिसंपत्तियाँ मौके पर प्रदान की गईं

कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़