15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

IIT (ISM) धनबाद के ‘उम्मीद’ उत्सव में डी.वाई. पाटिल इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, द्वितीय सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का सम्मान

1768148991478

धनबाद स्थित देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक उत्सव ‘उम्मीद’ में डी.वाई. पाटिल इंटरनेशनल स्कूल, धनबाद के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार परिचय दिया। चित्रहार प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कला के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं अंग्रेज़ी वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने प्रभावशाली तर्क और प्रस्तुति के दम पर प्रथम स्थान हासिल किया।

भाषायी कौशल का प्रदर्शन करते हुए हिंदी वाद-विवाद में विद्यालय को तृतीय स्थान मिला। विज्ञान के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों ने अपनी तार्किक क्षमता का परिचय देते हुए आइंस्टीन (विज्ञान प्रतियोगिता) में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त नृत्य प्रतियोगिता में भी विद्यालय की टीम ने तृतीय स्थान हासिल कर दर्शकों की सराहना बटोरी।

सभी प्रतियोगिताओं में समग्र प्रदर्शन के आधार पर डी.वाई. पाटिल इंटरनेशनल स्कूल, धनबाद को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ विद्यालय के सम्मान से नवाज़ा गया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अर्चना मिश्रा ने विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़