21.7 C
Jharkhand
Thursday, March 12, 2026

दामोदर वैली वास्तुहारा संग्राम समिति पंचेत यूनिट ने बाइक रैली निकालकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक 

 

पंचेत : दामोदर वैली वास्तुहारा संग्राम समिति पंचेत यूनिट द्वारा एक विशाल बाइक रैली निकालकर ग्रामीण को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस बाइक रैली में झारखंड एवं बंगाल के ग्रामीण मौजूद थे। मौके पर समिति के अध्यक्ष मुख्तार अंसारी ने बताया पंचेत के विभिन्न क्षेत्रों में बाइक रैली द्वारा ग्रामीण को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। जिससे कि लोग अपने हक और अधिकार को समझे एवं इस आंदोलन में शामिल होकर सहयोग करें ।

डीवीसी प्रबंधन ने भोले-भाले ग्रामीणों को देश हित की बात बातकर लगभग 10 परिवारों का जमीन अधिग्रहण कर लिया है। डीवीसी आज तक उन परिवारों को न मुआवजा दिया है,ना ही नियोजन और ना ही स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क की व्यवस्था दिया है। हमलोग इस लड़ाई को बिना किसी नेता संवैधानिक तरीके से लड़ रहे हैं। आज उस जमीन पर कानूनी रूप से ग्रामीणों का हक और अधिकार है। डीवीसी प्रबंधन एनटीपीसी के माध्यम सोलर प्लांट लगाकर हमारे जमीन को अधिग्रहण करना चाहता है।

आज स्थिति यह आ गई है की हम विस्थापितों को ही अतिक्रमणकारी बता दिया जा रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा डीवीसी प्रबंधन पुलिस प्रशासन के भय दिखाकर ग्रामीणों की जमीन को लूटना चाहते हैं जो हरगिज नहीं होने देंगे। उन्होंने बताया 15 अक्टूबर को पंचेत में एक विशाल जनसभा रखा गया है। जिसमें बंगाल और झारखंड के लगभग 30 से 40 हजार लोग विरोध प्रकट करेंगे। यह अधिकार की लड़ाई एक दिन इतनी बड़ी रूप लेगा कि जिसका इतिहास लिखा जाएगा।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़