11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

सिंदरी स्कूल के पास संदिग्ध हालात में छात्र का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

 

झरिया के सिंदरी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। राजकीयकृत मजदूर उच्च विद्यालय, सिंदरी के पास बने कैंपस में 14 वर्षीय छात्र रिशु पासवान का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

रिशु पासवान कांड्रा स्थित बीसीसीएल कॉलोनी का निवासी था और कांड्रा मिडिल स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। परिवार के अनुसार, वह सुबह नाश्ता करने के बाद घर से बाहर निकला था, जिसके बाद यह घटना सामने आई।

सूचना पाकर गौशाला ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टmortem के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि अभी तक मौत के कारणों का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

परिजन इस घटना से गहरे सदमे में हैं और माहौल बेहद दुःखद है। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर चिंता और शोक का माहौल है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़