11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

धनबाद में सरकारी कंबल वितरण में देरी, दिसंबर तक करना होगा इंतजार

 

धनबाद। जिले में जरूरतमंदों को मिलने वाले सरकारी कंबलों का वितरण इस बार देरी से होगा। सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा जारी किए गए टेंडर में गड़बड़ी सामने आने के बाद प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया को स्थगित कर नया टेंडर निकालने का निर्णय लिया है। अब गरीबों को कंबल दिसंबर माह में ही मिल पाएंगे।

ठंड बढ़ने के बावजूद अब तक कंबल वितरण शुरू नहीं हुआ है। प्रशासन के अनुसार 12 नवंबर को कंबल खरीद के लिए टेंडर निकाला गया था और 28 नवंबर को इसे खोला जाना था, लेकिन अंतिम समय पर तारीख बदल दी गई। 27 नवंबर को जारी नोटिस में बताया गया कि कुछ आपूर्तिकर्ताओं ने निविदा में खामियों की ओर ध्यान दिलाया, जिसके बाद पोर्टल पर सुधार किए गए और टेंडर खोलने की तिथि बढ़ाकर 1 दिसंबर कर दी गई।

सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अनुसार इस वर्ष 74,887 कंबल वितरित किए जाएंगे। प्रत्येक कंबल डबल प्लाई का होगा, जिसका वजन लगभग दो किलो और आकार 2.28 मीटर × 1.52 मीटर निर्धारित है।

प्रशासन का कहना है कि प्रक्रिया पूरी होते ही वितरण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, लेकिन जरूरतमंदों को फिलहाल बढ़ती ठंड के बीच इंतजार करना पड़ेगा।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़