25.7 C
Jharkhand
Sunday, December 14, 2025

दिल्ली कार ब्लास्ट: पीएम मोदी ने अस्पताल में घायलों से की मुलाकात, बोले — दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

 

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने विस्फोट में घायल लोगों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने डॉक्टरों और अधिकारियों से इलाज की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि इस घटना के दोषियों को सख्त सज़ा दी जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार हर घायल व्यक्ति के इलाज की पूरी जिम्मेदारी उठाएगी।

गौरतलब है कि यह धमाका लाल किले के पास ट्रैफिक सिग्नल के समीप हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हुए और दर्जनभर लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।

इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की थी और सुरक्षा एजेंसियों को जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (X) पर लिखा —

“एलएनजेपी अस्पताल जाकर दिल्ली में हुए विस्फोट के घायलों से मिला। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। दोषियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।”

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़