17.1 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

Dhanbad | झाड़ूडीह में युवक पर फायरिंग, आरोपी फरार, पुलिस को मिले जिंदा कारतूस

1768545743434

धनबाद के झाड़ूडीह इलाके में गुरुवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक पर फायरिंग की गई। अपार्टमेंट में रहने वाले राजेश झा पर आरोपी देवेंद्र सिंह ने शराब के नशे में गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उनके कान के पास से निकल गई और वे बाल-बाल बच गए।

पीड़ित के अनुसार, नीचे हंगामा सुनकर जब वे पहुंचे तो आरोपी उनके ड्राइवर से मारपीट कर रहा था। बीच-बचाव करने पर आरोपी ने गुस्से में आकर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के फ्लैट की तलाशी के दौरान 24 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़