25.7 C
Jharkhand
Sunday, December 14, 2025

dhanbad झारखंड विश्वविद्यालय में कला-साहित्य की धूम, NSS टीम ने व्यक्त किया आभार

 

#धनबाद : झारखंड सरकार के पाँच दिवसीय विशेष कार्यक्रम के तहत झारखंड विश्वविद्यालय परिसर में कला और साहित्य से जुड़े कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें चित्रकला, भाषण, कविता, और वाद-विवाद प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया।

पूरा आयोजन NSS के कोऑर्डिनेटर डॉ. मुकुंद के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर NSS स्वयंसेवक किशोर कुमार झा ने डॉ. मुकुंद को गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुकुंद के नेतृत्व में काम करना स्वयंसेवकों के लिए गर्व की बात है, क्योंकि वे जात-पात से ऊपर उठकर सभी छात्रों को समान अवसर प्रदान करते हैं।

पाँच दिनों के दौरान डॉ. मुकुंद ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रमाणपत्र वितरित किए, जिससे विद्यार्थियों में नए जोश का संचार हुआ। कार्यक्रम में सरवत उमर, इफ्फत, डॉली, रिया, स्नेहा, यादव, सचिन, गौतम, अमर, विवेक, समीर मंडल समेत कई स्वयंसेवक उपस्थित थे, जिन्होंने डॉ. मुकुंद का सम्मान करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़