22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

धनबाद: बीसीसीएल एरिया-4 के लकड़का 8 नंबर चानक से उठता जहरीला धुआं, ग्रामीणों में दहशत

 

धनबाद (झारखंड): बीसीसीएल एरिया-4 के अंतर्गत लकड़का 8 नंबर चानक क्षेत्र में भूमिगत कोयला परतों से लगातार जहरीला धुआं निकलने लगा है। यह इलाका कतरी नदी के किनारे स्थित है और इन दिनों धुआं व दुर्गंध से पूरा वातावरण दूषित हो गया है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से भूमिगत आग सुलग रही है, जिससे घना काला धुआं लगातार ऊपर उठ रहा है। इसकी वजह से आसपास के घरों में धुआं भर जा रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार बीसीसीएल प्रबंधन को इसकी सूचना दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों को डर है कि अगर आग का फैलाव बढ़ा तो कतरी नदी के किनारे बसे पूरे इलाके के लिए खतरा और भी गंभीर हो सकता है।

स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन और बीसीसीएल अधिकारियों से तुरंत जांच कर धुआं और आग पर नियंत्रण के ठोस उपाय करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में बढ़ते खतरे को समय रहते रोका जा सके।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़