धनबाद: बाईपास – कांको मोड़ पर बनी 8 लेन सड़क पर राजा तालाब के पास एक बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे वहां से गुजरने वाले वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गड्ढा कई दिनों से बना हुआ है और लगातार बड़ा होता जा रहा है। बारिश होने पर इसमें पानी भर जाने से खतरा और भी बढ़ जाता है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन फिसलने का अंदेशा रहता है।
यात्रियों और राहगीरों ने प्रशासन से इस गड्ढे की मरम्मत जल्द से जल्द कराने की मांग की है ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। यह सड़क धनबाद को कई महत्वपूर्ण इलाकों से जोड़ती है, इसलिए इसके सुरक्षित और सुचारु रहने की आवश्यकता और भी अधिक है।

