11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

धनबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न

 

धनबाद:धनबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में संपन्न हुई। बैठक मुख्य रूप से आगामी 22 सितंबर से सरकार के द्वारा जो जीएसटी में कटौती की गई है उसको लेकर थी।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया गया कि उन्होंने आम जनों की महंगाई को देखते हुए दवाओं के ऊपर 12% से 5% करने पर आम जनों को काफी रियायत मिलेगी बैठक में तय हुआ कि आगामी 22 सितंबर से हमारे धनबाद जिला के सभी थोक एवम खुदरा दवा दुकानदार नए जीएसटी के रेट पर ही दवा को बेचेंगे जिससे ग्राहकों को इसका फायदा मिलेगा।
बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने किया बैठक में मुख्य रूप से धनबाद के प्रसिद्ध चार्टेड अकाउंटेंट अनन्त भरतीया ने जी एस टी के नए बदलाव के संदर्भ में समझाया, यूनिसोल्व सॉफ्टवेयर के प्रभु कुमार मार्ग सॉफ्टवेयर के संतोष कुमार ने भी सॉफ्टवेयर में होने वाले बदलाव के बारे में बताया बैठक में सचिव धीरज दास, कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल,आदित्य अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, अजय लड्डू तुलस्यान, प्रकाश गोयल, संतोष जलन,विजय सिंघल, चंद्रशेखर गुप्ता,सुनील पोद्दार, अजय सिन्हा, संतोष सिंह, विवेक केजरीवाल, गोपाल पोद्दार,केदार पोद्दार,माला राय, नंदलाल साहू, नरेश कुमार,सोहन दास, विजय सिंह,परमेश्वर पांडे, हर्षित राजगढ़िया, सूरज साहू,रणजीत सिंह, सागर मिश्रा, सुमंत गुप्ता,अमित गुप्ता, तेजस शाह, अशोक चौधरी आदि उपस्थित थे

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़