
धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर सीटू (CITU) एवं मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति की ओर से संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सरकार का पुतला दहन कर वेनेजुएला पर किए गए कथित हमलों की कड़ी निंदा की गई।
प्रदर्शनकारियों ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस के साथ हुए कथित अपहरण की निंदा करते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग की। नेताओं ने इसे साम्राज्यवादी ताकतों द्वारा किसी संप्रभु देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताया।
सीटू जिला महामंत्री राम कृष्णा पासवान, मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत मिश्रा, सीटू राज्य सचिव भारत भूषण सहित कई मजदूर नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। वक्ताओं ने भारत सरकार से इस अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाने की अपील की।

