22.7 C
Jharkhand
Thursday, March 12, 2026

धनबाद डीसी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई विस्तृत जांच

धनबाद:

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने शनिवार को कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम कक्ष की सील, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन उपकरण और परिसर के अन्य प्रबंधों की विस्तार से जांच की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस की रख-रखाव व्यवस्था, सुरक्षा मानकों और आवश्यक अपडेट को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि यह एक मासिक नियमित निरीक्षण है, जिसे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार हर महीने आयोजित किया जाता है, ताकि ईवीएम की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित रहे।

निरीक्षण के समय उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, निर्वाचन शाखा से सागर कुमार (भजोहरि), राकेश कुमार, रजाक अंसारी, सजल मंडल और अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़