धनबाद: बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित चयन कैंप के अंतिम दिन खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद धनबाद जिला फुटबॉल टीम की घोषणा कर दी गई। टीम जल्द ही अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
चयन प्रक्रिया के दौरान जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, संघ के चेयरमैन श्याम पांडे, अध्यक्ष शब्बीर आलम, महासचिव मृदुल बोस, कोषाध्यक्ष मो. सलाउद्दीन, उपाध्यक्ष डॉ. विकास रमन, संयुक्त सचिव शुभंकर सरकार, उदय मिश्रा, सहायक सचिव सुभाष लोध और संतोष रजक सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और विजयी होकर लौटने की उम्मीद जताई।
घोषित टीम:
हर्ष, विक्की महतो, साहिल अंसारी, आजाद हेंब्रम, एजाज कुरैशी, अनुज कुमार, पंकज बास्की, शिवनाथ, अभय पासवान, बीरबल, राजीव हासदा, करण टुडू, इशू राज, दिव्यलोक मरांडी, रवि लाल हेंब्रम, विकास कुमार, अमर, इरफान, अर्पित राज सिंह, विष्णु।
टीम प्रबंधन:
कोच: प्रदीप नियोगी
सहायक कोच: संतोष रजक
मैनेजर: मोहम्मद ताहिर
कप्तान: एजाज कुरैशी
उप-कप्तान: रवि लाल हेंब्रम

