धनबाद | – 02 दिसंबर 2025
धनबाद का प्रसिद्ध और ऐतिहासिक गोल्फ ग्राउंड अब एक नए, आधुनिक और मल्टी-स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित होने जा रहा है। नगर निगम ने ग्राउंड को ग्रीन पार्क और मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बदलने की योजना को अंतिम मंजूरी दे दी है। परियोजना की कुल लागत 10.31 करोड़ रुपये तय की गई है।
नगर निगम ने इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर शेड्यूल भी जारी कर दिया है:
4 दिसंबर – ऑनलाइन टेंडर जारी
23 दिसंबर – आवेदन की अंतिम तिथि
24 दिसंबर – टेंडर ओपनिंग
यह पूरा प्रोजेक्ट 15वें वित्त आयोग (15th Finance Commission) के फंड से पूरा किया जाएगा।
क्या-क्या बनेगा स्पोर्ट्स हब में?
नई योजना के तहत गोल्फ ग्राउंड को एक फुल-फ्लेज्ड मल्टी-स्पोर्ट्स सेंटर में बदला जाएगा। इसमें शामिल हैं—
✔ अत्याधुनिक सुविधा
400 मीटर का सिंथेटिक रनिंग ट्रैक
अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला फुटबॉल मैदान
4 क्रिकेट नेट प्रैक्टिस पिचें
इंडोर गेम हॉल
2 बैडमिंटन कोर्ट
1 बास्केटबॉल कोर्ट
2 वॉलीबॉल कोर्ट
1 कबड्डी कोर्ट
नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने बताया कि—
पहले चरण में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से पार्क, ओपन जिम, पैदल पथ और सिंथेटिक ट्रैक जैसे कार्य पूरे किए गए थे।
दूसरे चरण में बची हुई पूरी भूमि पर विस्तृत खेल सुविधाएँ देकर गोल्फ ग्राउंड को पूर्ण खेल हब बनाया जाएगा।

