Dhanbad के Nirsa से जुड़ा ₹402 करोड़ का बड़ा GST Scam सामने आया है। 8 गरीब मजदूर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार। पढ़ें पूरी खबर।
धनबाद जिले के निरसा क्षेत्र का नाम उत्तर प्रदेश में सामने आए 402 करोड़ रुपये के बड़े GST घोटाले से जुड़ गया है। यूपी राज्य कर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम (SIT) ने कार्रवाई करते हुए निरसा से 8 गरीब मजदूरों को गिरफ्तार किया है।
Highlights:
जांच में सामने आया है कि इन लोगों के नाम पर फर्जी कंपनियां बनाकर करोड़ों रुपये का लेन-देन दिखाया गया। हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार किए गए मजदूरों को खुद नहीं पता था कि उनके बैंक खातों का इस्तेमाल इतने बड़े घोटाले में किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड मैथन क्षेत्र का रहने वाला श्याम सुंदर पासवान है, जो फिलहाल फरार है। उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
आरोप है कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से आधार कार्ड, वोटर आईडी और बैंक डिटेल्स ली गईं। बाद में इन्हीं दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सैकड़ों फर्जी फर्में बनाई गईं।
जांच में अब तक 200 से ज्यादा कंपनियां पूरी तरह बोगस पाई गई हैं, जिनका कोई असली कारोबार नहीं था।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

