15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

धनबाद: नए साल पर सैलानियों से गुलजार मैथन डैम

web file item 395f 1 1 2026 16 41 42

धनबाद:

नए साल के स्वागत के अवसर पर झारखंड का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैथन डैम सैलानियों से गुलजार नजर आया। धनबाद जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर बराकर नदी पर स्थित यह डैम नववर्ष के पहले दिन पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा।

झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और बिहार से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे। पहाड़ियों और हरियाली से घिरे मैथन डैम की प्राकृतिक सुंदरता ने लोगों को खासा आकर्षित किया। नीले पानी के बीच बोटिंग और स्पीड बोटिंग का आनंद लेने के लिए बोट घाटों पर लंबी कतारें देखी गईं।

पर्यटकों के स्वागत के लिए गोल्डन जुबली पार्क, डियर पार्क और फूलों के बगीचों को विशेष रोशनी से सजाया गया था, जहां परिवारों और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी।

नए साल की शुरुआत धार्मिक आस्था के साथ करने के लिए श्रद्धालुओं ने मां कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और डीवीसी की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पूरे क्षेत्र में CISF और स्थानीय पुलिस की तैनाती की गई है। बोटिंग के दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य किया गया है। साथ ही पर्यटकों से स्वच्छता बनाए रखने और प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की गई है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़