11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

धनबाद के विधायक राज सिन्हा को मिला ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान, क्षेत्र में खुशी की लहर

 

धनबाद के विधायक राज सिन्हा को इस वर्ष झारखंड विधानसभा द्वारा ‘उत्कृष्ट विधायक’ के सम्मान से नवाजा गया है। हर साल यह सम्मान उस विधायक को दिया जाता है, जो सदन में सक्रिय भूमिका निभाए, जनता के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाए और विधायी कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे। इस बार यह गौरव धनबाद के नाम रहा है।

राज सिन्हा के सम्मानित होने से पूरे धनबाद जिले में खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि विधायक ने अपने कार्यकाल में विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाया और क्षेत्र की जरूरतों को सदन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सम्मान प्राप्त करने के बाद राज सिन्हा ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है और यह उपलब्धि जनता और समर्थकों के सहयोग से ही संभव हो पाई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले धनबाद के पूर्व विधायक और पूर्व सांसद पी. एन. सिंह को भी यह सम्मान मिल चुका है। उन्होंने शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।

इसके साथ ही, बिहार चुनावों में एनडीए की बड़ी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए राज सिन्हा ने कहा कि जनता ने मोदी–नीतीश की विकासशील जोड़ी पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हार स्वीकारने के बजाय ईवीएम और वोट चोरी जैसे मुद्दों पर आरोप लगा रहा है, जबकि परिणाम साफ दिखा रहे हैं कि जनता ने विकास को चुना है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़