11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया दो पीसीसी सड़क एवं शेड निर्माण कार्य का उद्घाटन

 

धनबाद: झारखंड विधानसभा के सचेतक एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मंगलवार को अपने विधायक निधि से निर्मित दो महत्वपूर्ण पीसीसी सड़कें और महावीर नगर बजरंगबली मंदिर के पास बने शेड का विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह भूदा प्राइमरी स्कूल के समीप तथा महावीर नगर क्षेत्र में स्थानीय जनता की उपस्थिति में पूरे विधि-विधान और शुभ मुहूर्त के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

जनता ने विधायक राज सिन्हा का आभार जताते हुए कहा कि इन निर्माण कार्यों से क्षेत्र की सुविधा और सुगमता में बड़ा सुधार होगा।

विधायक राज सिन्हा ने कहा —

“जनता की सेवा ही मेरा संकल्प है। भूदा और महावीर नगर क्षेत्र में लंबे समय से सड़क और शेड निर्माण की मांग थी। आज इन कार्यों को जनता को समर्पित करते हुए मुझे अत्यंत संतोष है। मेरा प्रयास है कि धनबाद विधानसभा के हर मोहल्ले और वार्ड में विकास की रफ्तार बनी रहे।”

इस अवसर पर मुख्य रूप से टिंकू साव, प्रमोद मंडल, गणेश तूरी, दिनेश रवानी, राजू रवानी, शंकर साहू, रंजीत कर्मकार, कामदेव आनंद कुमार, आशा ज्योति गीता देवी सहित सैकड़ों महिलाएं और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़