धनबाद: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन में धनबाद विधानसभा के सचेतक एवं विधायक राज सिन्हा ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने धनबाद प्रमंडल, हजारीबाग प्रमंडल और संथाल परगना प्रमंडल से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, आगामी रणनीतियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
सम्मेलन में धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, जिला महामंत्री मानस प्रसून, जिला मंत्री एवं मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा (कुमार अमित), रीता यादव, नरेंद्र त्रिवेदी, प्रियंका देवी, मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता, किशोर मंडल सहित जिले और मंडलों के सभी पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड में संगठन को और सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों में नई ऊर्जा के साथ जुटने का संकल्प लिया।

