22.8 C
Jharkhand
Sunday, December 14, 2025

धनबाद: विधायक राज सिन्हा को उत्कृष्ट विधायक सम्मान, विद्यापति समिति ने पाग पहनाकर किया अभिनंदन

 

धनबाद के विधायक राज सिन्हा को झारखंड विधानसभा की रजत जयंती वर्षगांठ पर उत्कृष्ट विधायक सम्मान से नवाज़ा गया। रांची में आयोजित राज्य-स्तरीय समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद रहे।

सम्मान मिलने के बाद पूरे प्रदेश से विधायक राज सिन्हा को लगातार शुभकामनाएँ मिल रही हैं।

रविवार को उनके जगजीवन नगर स्थित आवास पर विद्यापति समिति के प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर उनका हार्दिक अभिनंदन किया। समिति के सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ सौंपा तथा मिथिला की सांस्कृतिक पहचान—‘पाग’ पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एवं कोल इंडिया के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक ई. शिवकांत मिश्र ने कहा कि,

“राज सिन्हा एक सरल, विनम्र और जनहित के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि हैं। उनकी प्रतिबद्धता धनबाद ही नहीं, पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है।”

अभिनंदन स्वीकार करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि,

“मिथिला संस्कृति, मैथिली भाषा और विद्यापति की परंपरा हमारी अनमोल धरोहर है। इनके संरक्षण एवं प्रसार में विद्यापति समिति का योगदान प्रशंसनीय है।”

कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार झा ‘नेताजी’, संयुक्त सचिव जिष्णुनाथ झा (बच्चन), कार्यकारिणी सदस्य बरूण कुमार मिश्र, शिशिर कुमार, अशोक झा, सुनील झा तथा महिला मंडल की सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़