
HIGHLIGHTS
- SNMMCH धनबाद से नवजात चोरी का 30 घंटे में खुलासा
- • धनबाद पुलिस की त्वरित और मानवीय कार्रवाई
- • झामुमो नेत्री डॉ. नीलम मिश्रा ने SSP को किया सम्मानित
- • नवजात सुरक्षित रूप से माता-पिता को सौंपा गया
- • पुलिस कार्रवाई से जनता का भरोसा हुआ मजबूत
- • अस्पताल सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
धनबाद :
SNMMCH धनबाद से 27 दिसंबर 2025 को हुए नवजात शिशु चोरी कांड का धनबाद पुलिस ने मात्र 30 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर मिसाल पेश की है। इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए झामुमो केन्द्रीय सदस्य सह मीडिया पैनलिस्ट डॉ. नीलम मिश्रा ने धनबाद के SSP को सम्मानित किया।
डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि SNMMCH जैसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थान से नवजात की चोरी की घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक थी, लेकिन धनबाद पुलिस ने पेशेवर दक्षता, तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मामले का शीघ्र खुलासा किया। पुलिस की इस कार्रवाई से नवजात शिशु को सकुशल उसकी मां सरिता देवी और पिता सालिक राम मरांडी को सौंपा गया, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली।
उन्होंने कहा कि इस सफल कार्रवाई से समाज में कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। साथ ही यह भविष्य में ऐसे जघन्य अपराधों के खिलाफ एक सख्त संदेश भी देता है।
डॉ. मिश्रा ने अस्पताल प्रशासन से भी अपील की कि सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष लखीसराय, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, उपाध्यक्ष मिहिर दत्त, राजू प्रमाणिक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

