#पटना : गांधी मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में आज उत्साह का माहौल देखने को मिला। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा विशेष रूप से उपस्थित हुए।
जैसे ही दोनों नेता मंच पर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक गमछा लहराकर जोरदार स्वागत किया। पूरे मैदान में तालियों और नारों की गूंज सुनाई दी, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी ऊर्जावान हो गया।
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा-व्यवस्था बेहद कड़ी रखी गई थी। एनडीए सरकार के गठन के इस महत्वपूर्ण क्षण पर कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी ने समारोह को भव्यता प्रदान की।

