धनबाद की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था सेवा और समर्पण ने बच्चों के कौशल और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Talent Fusion 2025 की शुरुआत कर दी है। इस आयोजन में ड्राइंग, चेस और कराटे की तीन प्रमुख प्रतियोगिताएँ शामिल की गई हैं, जिनमें हजारों बच्चों को अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिल रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य निःशुल्क ड्राइंग प्रतियोगिता से हुई, जिसमें 4000 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों और अभिभावकों ने इस पहल को खूब सराहा। चेस और कराटे प्रतियोगिताओं के लिए भी बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
संस्था ने बताया कि तीनों प्रतियोगिताओं में से करीब 100 प्रतिभाशाली बच्चों का चयन किया जाएगा और उन्हें कैश प्राइज देकर सम्मानित किया जाएगा, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़े और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले।
तारीखें एवं स्थान
30 नवंबर – ड्राइंग एवं चेस प्रतियोगिता
7 दिसंबर – कराटे प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण
स्थान: कम्युनिटी हॉल, कोयलानगर, धनबाद
सेवा और समर्पण संस्था महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए लंबे समय से काम कर रही है। Talent Fusion 2025 के माध्यम से संस्था ने बच्चों की प्रतिभा को एक नई दिशा देने का प्रयास किया है, जिसे समाज में व्यापक रूप से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

