धनबाद में एनडीए की ऐतिहासिक विजय के बाद खुशी और उत्सव का माहौल देखने को मिला। श्री राम सेना के सदस्यों ने जीत को विश्वास और विकास की दिशा में जनता का मजबूत निर्णय बताया।
संगठन के उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर खुशी साझा की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम जनता द्वारा देश के लिए सुरक्षित, स्थिर और विकास-उन्मुख शासन के समर्थन का प्रतीक है।
उदय प्रताप सिंह ने आगे कहा कि जनता ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एनडीए को जो समर्थन दिया है, वह आने वाले समय में देश की प्रगति को और गति देगा।
कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच जश्न मनाया। स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और विजय के अवसर को उत्सव की तरह मनाया।
पूरे क्षेत्र में उल्लास और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

