24.7 C
Jharkhand
Saturday, November 8, 2025

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 13 सितंबर तक होगी आयोजित

 

धनबाद:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज बिरसा मुण्डा स्टेडियम (मेगा स्पोर्टस कम्पलेक्स) में खेलो झारखण्ड 2025-26 अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन ध्वजारोहण करके किया।

 

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि राज्य के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य को लेकर कई तरह की गतिविधियाँ चलाई जा रही है। उन्हीं में से खेल भी है, जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में सहायक होता है। इसके लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग राज्य में संचालित सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को लेकर कृत संकल्पित है।

 

उन्होंने कहा कि विभाग ने खेल को बढ़ावा देने के लिए खेलो झारखण्ड जैसा एक मंच प्रदान किया है। जिसके तहत पिछले तीन सत्र में राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों के खिलाड़ी विद्यालय से निकलकर प्रखंड स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर के साथ-साथ विभिन्न चयन प्रक्रियाओं से गुजरते हुए राज्य टीम में शामिल होकर राष्ट्रीय स्तर पर सैकड़ों पदक जीतकर राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं।

 

प्रतियोगिता का आयोजन 13 सितंबर तक किया जाएगा। आज अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक वर्ग के लिए शतरंज, रस्सा कश्शी, कब्बडी, खो-खो, तीरंदाजी, वॉलीबॉल, कुश्ती, वुशु एवं ताईक्वांडो का आयोजन किया गया। 12 सितंबर को अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका वर्ग के लिए शतरंज, रस्सा कश्शी, कब्बडी, खो-खो, तीरंदाजी, वॉलीबॉल, कुश्ती, वुशु एवं ताईक्वांडो का आयोजन किया जाएगा। 13 सितंबर को अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक व बालिका वर्ग के लिए एथलेटिक्स का आयोजन किया जाएगा।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़