11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

धनबाद मंडल में कचरा निष्पादन के लिए ‘डोर-टू-डोर’ जागरूकता अभियान शुरू

 

धनबाद : ‘स्वच्छता ही सेवा – 2025′ अभियान के आठवें दिन धनबाद मंडल में कचरा प्रबंधन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष ‘डोर-टू-डोर’ अभियान चलाया गया। इस पहल का उद्देश्य RRR (Reduce, Reuse, Recycle) के सिद्धांत को बढ़ावा देना है।

इस अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों और कॉलोनियों में जाकर लोगों को कचरे को सही तरीके से अलग करने की जानकारी दी गई। उन्हें समझाया गया कि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कूड़ेदानों में रखना कितना महत्वपूर्ण है। ऐसा करने से कचरे का सही तरीके से निपटान हो पाता है और पर्यावरण को भी लाभ होता है।

यह जागरूकता अभियान मंडल के सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर और सीनियर पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर मोहम्मद इकबाल के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इसका लक्ष्य कचरा प्रबंधन को लेकर लोगों में सकारात्मक बदलाव लाना और धनबाद को स्वच्छ बनाने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़