धनबाद : सरायढेला स्थित किसना डायमंड्स एंड गोल्ड ज्वेलरी में शुक्रवार को बाल दिवस पर खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्टोर में बच्चों और महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
ड्राइंग प्रतियोगिता में 50 से अधिक बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कला का शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं का चयन किया। सभी विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
बच्चों के कार्यक्रम के बाद महिलाओं के बीच तंबोला और बॉलीवुड क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 20 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और जोश देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान स्टोर को बाल दिवस थीम पर खूबसूरती से सजाया गया था। प्रतिभागियों के लिए विशेष रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी की गई।
स्टोर प्रबंधन ने बताया कि आगामी 23 नवंबर को किसना शोरूम की ओर से मेगा लकी ड्रा आयोजित होगा, जिसमें ग्राहकों के लिए कार जीतने का मौका रहेगा।
इस अवसर पर पूजा हेलीवाल, प्रियंका हेलीवाल, स्टोर मैनेजर संदीप कुमार गुप्ता, कुमकुम गोस्वामी और सचिन सहानी उपस्थित रहे।

