10.9 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

सांसद ढुल्लू महतो के प्रयास से मृतक कर्मी के पुत्र को मिली नियुक्ति, धरना हुआ समाप्त

 

भागाबांध

सांसद ढुल्लू महतो के हस्तक्षेप का सकारात्मक परिणाम बुधवार की शाम देखने को मिला। भागाबांध कोलियरी के मृतक कर्मी चुटर महतो के पुत्र गौतम महतो को कोलियरी प्रबंधन द्वारा प्रोविजनल नियुक्ति दे दी गई। परिवार पिछले एक दिन से मृतक के शव के साथ धरने पर बैठा था और नियुक्ति की मांग कर रहा था।

परिजन मंगलवार शाम से भागाबांध कोलियरी कार्यालय गेट के पास धरना दे रहे थे। जैसे ही पुत्र को नियुक्ति पत्र मिला, परिजनों ने शव को धरना स्थल से उठाया।

बुधवार दोपहर सांसद ढुल्लू महतो पीबी एरिया गेस्ट हाउस पहुंचे और महाप्रबंधक जी.सी. साहा से विस्तृत वार्ता की। इस दौरान बीसीकेयू के निरंजन महतो, डीसीकेएस के बी.एन. झा सहित विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

✔ कैसे हुई घटना

मंगलवार सुबह प्रथम पाली में 55 वर्षीय कर्मी चुटर महतो ड्यूटी के लिए हाजिरी बनाने जा रहे थे। परिजनों के अनुसार, कोलियरी परिसर के समीप अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। सहकर्मियों ने उन्हें तुरंत सेंट्रल हॉस्पिटल पहुँचाया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बुधवार को मृतक के पुत्र गौतम की हाजिरी भी चढ़ा दी गई थी। देर शाम को आधिकारिक नियुक्ति पत्र सौंपते ही परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़