DHANBAD : कल्याणपुर स्थित शारदा पुस्तकालय के परिसर में शनिवार को श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल का भव्य स्वागत किया। यह कार्यक्रम सन्यासी बागान के प्रांगण में आयोजित किया गया था। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने नित्यानंद मंडल को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नित्यानंद मंडल ने समिति के प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष हरिशंकर साव और राजकुमार साव, कोषाध्यक्ष सुभाष साव, और अन्य सदस्य जैसे मिथिलेश साव, अपूर्वा विश्वास, रवि कुमार, कैलाश रजवार, विकास कुमार, जितेंद्र साव, तेजनारायण साव, ललन साव, हरि नंदन साव, मंटू कुमार साव, सचिन कुमार साव और गुड्डू प्रमाणिक भी मौजूद थे।

