11.5 C
Jharkhand
Thursday, December 11, 2025

धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई: कोल कारोबारी एल.बी. सिंह समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

 

झरिया/धनबाद: कोयला राजधानी धनबाद में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़े और समन्वित ऑपरेशन को अंजाम दिया। कोल कारोबारी एल.बी. सिंह के शिमलाबहाल स्थित आवास के साथ-साथ उनसे जुड़े कई ठिकानों पर ईडी की टीमें तड़के ही पहुंच गईं।

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई कोयला कारोबार से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की जा रही है। ईडी ने धनबाद के देव विला क्षेत्र सहित कुल 18 स्थानों पर एक साथ दबिश दी है।

सूत्र यह भी बता रहे हैं कि बीसीसीएल के कुछ अधिकारियों के ठिकाने भी छापेमारी की सूची में शामिल हैं। शहर के कई इलाकों में इस अचानक हुई रेड से हलचल तेज हो गई है।

टीमें फिलहाल दस्तावेज़, डिजिटल डेटा, संदिग्ध ट्रांजेक्शन और संपत्तियों की विस्तृत जांच कर रही हैं। माना जा रहा है कि जैसे-जैसे छापेमारी आगे बढ़ेगी, और भी अपडेट सामने आ सकते हैं।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़