22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

निरसा में दूसरे दिन भी ईडी की बड़ी कार्रवाई, तेतुलिया कोक प्लांट पर छापेमारी जारी

निरसा:

अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की सख्त कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को ईडी की टीम ने तेतुलिया स्थित अनिल गोयल कोक प्लांट प्राइवेट लिमिटेड पर छापेमारी की, जिससे स्थानीय कोयला व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

शनिवार दोपहर करीब 15 वाहनों के काफिले के साथ ईडी अधिकारी प्लांट पहुंचे। मौके पर मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए और किसी को भी परिसर से बाहर जाने या अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। ईडी ने प्लांट से कोयले से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कब्जे में लिया और जांच देर शाम तक जारी रही।

सूत्रों के मुताबिक, प्लांट में कोयले से जुड़े लेन-देन और रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है। क्षेत्र में ईडी की इस कार्रवायी से छोटे-बड़े सभी कोयला कारोबारियों में तनाव का माहौल है। कई व्यापारी खुलकर बयान देने से बच रहे हैं और दबी जुबान में यह चर्चा है कि कार्रवाई की अगली बारी किसकी होगी।

गौरतलब है कि शुक्रवार को ईडी ने धनबाद, चिरकुंडा, निरसा और मैथन में भी छापेमारी की थी।

चिरकुंडा में कारोबारी बिनोद महतो के यहां छापेमारी कर ईडी ने 21 लाख रुपये, महत्वपूर्ण दस्तावेज और एक लैपटॉप जब्त किया तथा उन्हें पूछताछ के लिए साथ ले गई।

निरसा के कोयला व्यवसायी रमेश गोप के कार्यालय से 15 लाख रुपये बरामद किए गए।

मैथन में कारोबारी अरविंद सिंह के यहां भी ईडी की टीम ने दबिश दी।

शनिवार को तेतुलिया में चल रही छापेमारी समाचार प्रेषण तक जारी थी।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़