22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

अवैध कोयला कारोबार पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, निरसा–मैथन में कई ठिकानों पर छापेमारी बिनोद महतो हिरासत में, 21.50 लाख रुपये सहित दस्तावेज जब्त

 

निरसा। अवैध कोयले के धंधे पर शिकंजा कसते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार तड़के धनबाद, निरसा, चिरकुंडा और मैथन क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई सुबह से शुरू होकर देर शाम तक जारी रही।

सूत्रों के अनुसार, सोनार डंगाल निवासी कोयला कारोबारी बिनोद महतो को ईडी ने उसके घर से हिरासत में लिया है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने उसके आवास से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े कई कागजात, एक लैपटॉप और ₹21,50,000 नगद जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि बिनोद महतो लंबे समय से बड़े स्तर पर कोयला सिंडिकेट संचालित करता रहा है।

ईडी की टीम ने मैथन के कारोबारी अरविंद सिंह के ठिकानों पर भी छापेमारी की, हालांकि वहाँ से बरामदगी से जुड़ी जानकारी अब तक सामने नहीं आ पाई है।

इसी क्रम में, निरसा के चर्चित कोयला व्यवसायी रमेश गोप के शासनबेरिया स्थित कार्यालय में भी ईडी ने दबिश दी, जहाँ शाम तक छापेमारी जारी रही। इस पूरे अभियान में कोलकाता से आई ईडी की विशेष टीम शामिल बताई जा रही है।

अवैध कोयला कारोबार करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई आने वाले दिनों में और भी व्यापक होने की उम्मीद जताई जा रही है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़