11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

रांची में आज भारी वाहनों का प्रवेश बंद, विधानसभा स्थापना दिवस पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

 

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के अवसर पर आज शनिवार को रांची शहर में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। सभी बड़े वाहनों को रिंग रोड के रास्ते ही डायवर्ट किया गया है।

इस संबंध में रांची ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने शुक्रवार को औपचारिक निर्देश जारी किए।

सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक प्रतिबंध

शहर के भीतर भारी वाहनों की एंट्री सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक बंद रहेगी।

सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।

कहां-कहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन?

इन मार्गों पर छोटे-बड़े वाहन भी नहीं चलेंगे

निम्नलिखित रूट पर मालवाहक, ऑटो, ई-रिक्शा, सवारी वाहन और चार पहिया सभी वाहनों का मूवमेंट बंद रहेगा:

श्रीराम मंदिर चौक (कांके रोड)

रातू रोड न्यू मार्केट

हरमू रोड

किशोरगंज

सहजानंद चौक

अरगोड़ा चौक

सेटेलाइट कॉलोनी चौक

एचइसी गेट

शहीद मैदान

शालीमार बाजार

धुर्वा गोलचक्कर

इन प्रमुख मार्गों पर भी आवाजाही बंद

एसएसपी आवास के पास (रेडियम रोड)

कचहरी चौक

जयपाल सिंह स्टेडियम के पास कट

शहीद चौक

अलबर्ट एक्का चौक

काली मंदिर चौक

सुजाता चौक

रतन पीपी

डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक

मेकॉन चौक

एजी मोड

डोरंडा चौक

हिनू चौक से बिरसा चौक तक

जरूरत पड़ने पर रूट में बदलाव भी संभव

ट्रैफिक एसपी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भीड़ बढ़ने पर वाहन संचालन को कुछ देर रोका जा सकता है या रूट बदलने की जरूरत पड़ सकती है।

कार्यक्रम समाप्त होते ही सभी रास्ते फिर से सामान्य कर दिए जाएंगे।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़