22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास का फेसबुक और व्हाट्सएप अकाउंट हैक, हैकर्स पैसे मांग रहे

 

चतरा/सिमरिया:

सिमरिया विधानसभा के विधायक कुमार उज्ज्वल दास साइबर जालसाजों का शिकार हो गए हैं। अज्ञात हैकर्स ने उनका फेसबुक अकाउंट के साथ-साथ व्हाट्सएप भी हैक कर लिया है। इसके बाद बदमाश उनके नाम से लोगों को संदेश भेजकर पैसे की मांग कर रहे हैं।

घटना सामने आने के बाद इलाके में चिंता का माहौल बन गया। विधायक ने तुरंत सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लोगों को जानकारी दी और कहा कि उनके नाम से भेजा जा रहा कोई भी मैसेज पूरी तरह फर्जी है।

उन्होंने स्पष्ट लिखा:

कोई भी व्यक्ति उनके नाम से पैसे या आर्थिक मदद मांगे तो उसे तुरंत इग्नोर करें।

ऐसे मामले को स्थानीय थाना या साइबर सेल को तुरंत रिपोर्ट करने की अपील की गई है।

प्रशासन ने भी जनता को सतर्क रहने, संदिग्ध लिंक, कॉल और मैसेज से दूरी बनाने की सलाह दी है। अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए जागरूक रहना ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़