22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

लुरूंगा गांव में हाथी के हमले से किसान की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

 

रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के लुरूंगा गांव में शनिवार देर रात हाथी के हमले में 40 वर्षीय किसान छोटन मुंडा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद रविवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची–मेदिनीनगर मुख्य मार्ग को पचंभा गांव के पास करीब दो घंटे तक जाम कर दिया, जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सरकारी नौकरी की मांग

ग्रामीणों ने मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी। छोटन मुंडा घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था और उसके चार बच्चे हैं।

प्रशासन ने दी तात्कालिक सहायता

सूचना मिलने पर चान्हो पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

वन विभाग ने परिजनों को ₹25,000 की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की।

बाकी क्षतिपूर्ति कागजी प्रक्रिया पूरी होते ही देने का आश्वासन दिया गया।

प्रशासन ने स्थायी समाधान (मानव-वन्यजीव संघर्ष नियंत्रण) का भरोसा देकर जाम हटवाया।

कैसे हुई घटना

शनिवार रात धान के खेतों में घुसे हाथियों को ग्रामीण खदेड़ रहे थे। इसी दौरान एक हाथी ने छोटन मुंडा पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

पिछले कई दिनों से 22 हाथियों का झुंड लुरूंगा के जंगलों में डेरा डाले हुए है और लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेज दिया है

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़