11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

नवरात्रि के पहले दिन शांति विहार कॉलोनी में स्थायी मूर्तियों की स्थापना, कलश यात्रा के साथ हुआ महोत्सव का शुभारंभ

 

 

धनबाद – शारदीय नवरात्रि के पहले दिन श्री श्री दुर्गा पूजा समिति शांति विहार कॉलोनी, दामोदरपुर में उत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस शुभ अवसर पर समिति ने दुर्गा माता, काली माता और बजरंगबली की स्थायी मूर्तियों की स्थापना की। इसके उपलक्ष्य में सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

समिति के सदस्यों ने बताया कि मूर्तियों का नगर भ्रमण 25 सितंबर को किया जाएगा और 26 सितंबर को विधि-विधान के साथ प्राण-प्रतिष्ठा होगी। साथ ही, 28 सितंबर को षष्ठी पूजा के दिन जागरण का आयोजन भी किया गया है।

इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विक्की कुमार, अभिषेक, आलोक, महेश, रवि, ऋतिक, विक्रम, रोशन, शिवम, विशाल, तुषार, रोहित, गोरेलाल दाना और अरुण सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़