10.9 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

माघ मेला 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड से बढ़ाई ट्रेनों की मांग

 

माघ मेला 2026 में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए राज्य के मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड को आधिकारिक पत्र भेजा है। मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार से अनुरोध किया है कि मेले के दौरान 25 से 30 प्रतिशत तक अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाए।

अधिकारियों का मानना है कि आगामी मेला में श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में अतिरिक्त ट्रेनों से भीड़ का दबाव कम होगा और यात्रियों को सुगम यातायात सुविधा मिल सकेगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि मेले में आने वाले लोग सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव कर सकें।

रेलवे बोर्ड इस प्रस्ताव पर जल्द ही समीक्षा कर निर्णय लेने की तैयारी में है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़