21.7 C
Jharkhand
Thursday, March 12, 2026

पूर्व जजों और नौकरशाहों ने राहुल गांधी के बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई

 

भारत के पूर्व जजों, पूर्व नौकरशाहों, रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों और राजदूतों के एक बड़े समूह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों पर नाराजगी जताई है। 272 सदस्यों वाले इस समूह में 16 रिटायर्ड जज, 123 पूर्व नौकरशाह, 133 पूर्व सैन्य अधिकारी और 14 पूर्व राजदूत शामिल हैं।

जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि कुछ राजनीतिक नेता संस्थाओं पर “जहरीली बयानबाजी” कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पत्र में यह भी लिखा गया कि बिना किसी ठोस नीति विकल्प के कुछ नेता उकसावे और निराधार आरोपों का सहारा लेकर राजनीतिक माहौल को दूषित कर रहे हैं।

समूह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और कुछ अन्य संगठनों द्वारा चुनाव आयोग पर लगातार बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। पत्र में कहा गया है कि “भारतीय सशस्त्र बलों, न्यायपालिका, संसद के बाद अब चुनाव आयोग को भी दुर्भावनापूर्ण हमलों का सामना करना पड़ रहा है।”

पूर्व अधिकारियों ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया, लेकिन अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि आयोग SIR सिस्टम का पूरा तरीका सार्वजनिक कर चुका है और न्यायालय की निगरानी में तय प्रक्रिया के अनुसार कार्य कर रहा है।

समूह ने कहा कि विपक्षी नेताओं का यह रवैया उनकी चुनावी असफलताओं से उपजे गुस्से और हताशा का परिणाम लगता है। पत्र में यह भी लिखा गया कि जिन राज्यों में विपक्षी दल जीत जाते हैं, वहां आयोग की आलोचना अचानक समाप्त हो जाती है, जबकि हार होने पर चुनाव आयोग को निशाना बनाया जाने लगता है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़