धनबाद : जिले के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। धनबाद जिला प्रशासन ने यूपीएससी, जेपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराने के लिए एक विशेष योजना शुरू की है। इसके लिए प्रशासन ने एनआईसी पोर्टल पर ऑनलाइन निविदा (Tender) जारी की है, जिसके माध्यम से योग्य और अनुभवी कोचिंग संस्था का चयन किया जाएगा। इच्छुक एजेंसियां 20 नवंबर 2025 तक आवेदन जमा कर सकती हैं और 24 नवंबर को फाइनेंशियल बिड खोली जाएंगी।
आरएसपी कॉलेज बेलगड़िया में चलेगी कोचिंग
निःशुल्क कोचिंग की सभी कक्षाएं आरएसपी कॉलेज, बेलगड़िया में आयोजित होंगी। यहां दो अलग-अलग बैच चलाए जाएंगे:
1️⃣ सिविल सर्विसेज बैच
यूपीएससी, जेपीएससी जैसे परीक्षाओं के लिए
पात्रता: 10+2
बैच अवधि: 6 महीने
2️⃣ ऑब्जेक्टिव एग्जाम बैच
एसएससी, बैंकिंग, रेलवे जैसी परीक्षाओं के लिए
संबंधित परीक्षा के अनुसार पात्रता
बैच अवधि: 6 महीने
हर बैच में 50 विद्यार्थी रहेंगे। साल में दो बैच चलने से कुल 200 छात्रों को लाभ मिलेगा।
कौन ले सकता है प्रवेश?
विद्यार्थी धनबाद जिले के निवासी होने चाहिए
मेरिट के आधार पर चयन
कक्षाओं में 70% उपस्थिति अनिवार्य
शिक्षकों की नियुक्ति
कोचिंग में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए ये मानदंड निर्धारित किए गए हैं:
3 से 5 वर्ष का अनुभव
संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंक
विषय-विशेषज्ञ शिक्षकों की प्राथमिकता
सीएसआर फंड से होगी पूरी व्यवस्था
कोचिंग संचालन और शिक्षकों के मानदेय का पूरा खर्च सीएसआर फंड से उठाया जाएगा।
प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी मुकेश बाउरी ने बताया कि यह पहल युवा प्रतिभाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए मजबूत आधार देगी और जिले के छात्रों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगी।

