मैथन:डीवीसी के प्रशासनिक भवन के गेट पर सुबह में कोबरा निकला तो शाम में डीवीसी के हाईडल स्टेशन के गेट पर पुनः कोबरा पकड़ा गया ऐसे में गनीमत यह रही कि सीआईएसएफ के एक प्रशिक्षित हेड कांस्टेबल सीके शुक्ला को समय पर सूचना मिली गई जिसके बाद जवान ने दोनों ही स्थान से विषैले सांप को पड़कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ दिया। अभी कुछ दिन पहले ही हाइडल में एक बड़ा सा अजगर पकड़ा गया था तो वही डीवीसी के कइ आवासों में सांप मिलने की घटना हो चुकी है। ऐसे में अब तो मैथन के लोग चुटकियां लेने लगे हैं कि डीवीसी ने नौकरी नहीं दिया तो आने वाले दिन में ऑफिस से आवास तक यही सब दिखेंगे।

