15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

गौतम अदाणी का बड़ा ऐलान: अगले 6 साल में होंगे 12 लाख करोड़ रुपये का निवेश

नई दिल्ली। भारत के प्रमुख उद्योगपति गौतम अदाणी ने अगले छह वर्षों में देश में 10 से 12 लाख करोड़ रुपये तक के बड़े निवेश की योजना का ऐलान किया है। अदाणी समूह का कहना है कि भारत में विकास की अपार संभावनाएं हैं और कंपनी आने वाले समय में इन्फ्रास्ट्रक्चर, प्रौद्योगिकी, खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और पोर्ट सेक्टर में तेजी से विस्तार करेगी।

धनबाद में IIT (ISM) के शताब्दी समारोह में पहुंचे अदाणी ने बताया कि यह निवेश भारत की आत्मनिर्भरता मिशन को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि देश में विकास की गति तेज है और कॉर्पोरेट जगत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘नई आजादी’ यानी आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मिलकर काम कर रहा है।

अदाणी समूह इस समय गुजरात के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क बना रहा है, जहां 2030 तक 30 गीगावॉट हरित ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। यह ऊर्जा 6 करोड़ से अधिक घरों के सालाना बिजली उपभोग के बराबर होगी।

इसके साथ ही अदाणी एंटरप्राइजेज का 24 हजार करोड़ का राइट्स इश्यू भी हाल ही में पूरा हुआ है, जिससे समूह अपने विस्तार की योजनाओं को और गति देगा।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़