21.7 C
Jharkhand
Thursday, March 12, 2026

गया से Chirag Paswan का बिगुल – ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ मिशन की हुंकार!

Gaya Chirag Paswan Jansabha: मोक्ष की पावन भूमि गयाजी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में लोकजनशक्ति पार्टी रामबिलास के नव संकल्प महासभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan सहित कई नेता व गण्यमान्य लोग उपस्थित हुए और राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। वंही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नव संकल्प महासभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में कुछ महीनों के बाद विधानसभा चुनाव होने वाला है।

 

 

यह चुनाव निर्धारण करेंगे हमलोगो के आने वाला 5 वर्षों का भविष्य।आज भी आजादी के 75 साल के बाद भी इस बात की तकलीफ होती है कि बिहार एक विकसित राज्य नहीं बन पाया है। छोटी छोटी मूलभूत समस्या बनी है।भारत के सभी राज्य एक साथ आजाद हुआ तो अन्य राज्यों की तरह पिछड़ा राज्य है।कौन जिम्मेवार है।कौन जवाबदेही है।अब समय आया है।बिहार को पिछड़ा बनाए रखा उसे जवाब देने का समय है।

दूसरे राज्यों के लोग एकजुट होकर अपने राज्य की विकास की बात करते है।यहां हमें सिर्फ जाति धर्म में बांट कर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने का काम करती है।बिहार में राजद को 15 साल तक मौका दिया।जिसने धर्म मजहब में बंटते गए। जाति साम्प्रदायिकता में बांट कर अपनी रोटी सेक रहे है।माई समीकरण है।तो हमलोगों का भी MY हमारा है जिसमें महिला और युवा है।बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट करना है।

बेहतर शिक्षा रोजगार यह अपने जिले राज्य,पंचायत में मिले यह सोच के साथ बिहार को आगे बढ़ाने का काम करना है।साम दंड भेद सारी ताकत लगाया।डर और भय का माहौल बनाने का काम किया।राजद और कांग्रेस वाले लोकसभा में डराने का काम किया था।एनडीए की सरकार आ जाएगी तो आरक्षण समाप्त,हत्या कर दी जाएगी।यह सब बातों से डराया गया। न संविधान समाप्त हुआ और न आरक्षण समाप्त हुआ।

लोगो ने बांट कर राजनीतिक लाभ लेने का काम किया है।बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट को समाप्त करने की साजिश की जा रही है ।यह लोग बिहार आगे देखना नहीं चाहते है।चिराग पासवान को समाप्त करने का हरसंभव प्रयास किया।पहले पार्टी को तोड़ने का काम किया था।फिर परिवार तोड़ने का काम दिया।लेकिन न पार्टी समाप्त हुआ और न चिराग पासवान हुआ।वह लोग भूल जाते है कि चिराग शेर का बेटा है।जरूरत है एकजुट होकर बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट को घर घर एक पहुंचाने की।चुनाव में विपक्षी दल के नेता हाथ जोड़कर विकास की बात करेंगे तो पूछिए कि बिहार से बिहार के युवाओं को पलायन करने पर मजबूर किया।बर्बादी के कगार पर काम किया है।

हत्या लुट,बलात्कार जैसे घटनाएं हो रही है।बिहार फर्स्ट के शासनकाल में एक भी अपराध की घटना होगी तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।90 के दशक में अपराधिक घटना होती है वह भी स्वीकार नहीं था और अब भी नहीं होता है।विधि व्यवस्था और कानून व्यवस्था को ठीक करने की जरूरत है।इसे चिराग अकेला नहीं कर सकता आप लोगों का साथ की जरूरत है।

उसके लिए चिराग पासवान बनकर पंचायत प्रखंडों में जाकर एक एक व्यक्ति से मिलकर बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को बताना होगा।साथ दीजिए बदले में विकसित बिहार दूंगा।जहां दूसरे राज्यों से लोग रोजगार और शिक्षा के लिए बिहार आयेंगे।यह आम लोगो से वादा किया है।

Also Read: Asarfi Hospital के कर्मचारियों की गुंडागर्दी, ऑटो चालक से मारपीट, 5000 नकद व वॉलेट चोरी का आरोप!

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़