नई दिल्ली।
रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी पहल की गई है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में अब यात्रियों को संबंधित राज्य और क्षेत्र के स्थानीय व्यंजन परोसे जाएंगे। इस फैसले को चरणबद्ध तरीके से अन्य ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा।
यह निर्णय केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में हुई एक समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया। बैठक में रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद थे।
रेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को उस क्षेत्र के पारंपरिक और लोकप्रिय खाने का अनुभव दिया जाए। उनका मानना है कि इससे यात्रियों को न सिर्फ बेहतर भोजन मिलेगा, बल्कि भारत की विविध खाद्य संस्कृति से भी वे जुड़ सकेंगे।
स्थानीय व्यंजनों की शुरुआत से वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा का अनुभव और भी खास बनने की उम्मीद है।

