25.7 C
Jharkhand
Sunday, December 14, 2025

गोविंदपुर फ्लाईओवर से खत्म होगा जाम का झंझट, सांसद और विधायक ने किया शिलान्यास

 

धनबाद : शहरवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार गोविंदपुर फ्लाईओवर परियोजना का शुभारंभ हो गया है। सांसद ढुल्लू महतो और सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने संयुक्त रूप से इस बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर का शिलान्यास किया।

करीब ₹329 करोड़ की लागत से बनने वाला यह फ्लाईओवर कौवा बांध से फकीरडीह चौक तक लगभग 5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मार्ग होगा। निर्माण कार्य सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, पिछले कई वर्षों से जीटी रोड पर ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की गंभीर समस्या बनी हुई थी। फ्लाईओवर बनने के बाद न केवल इस समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि धनबाद की कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्रोजेक्ट क्षेत्र के व्यापार और स्थानीय विकास को नई दिशा देगा। इससे औद्योगिक और वाणिज्यिक गतिविधियाँ सुगम होंगी और आम लोगों की यात्रा भी सुविधाजनक हो जाएगी।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़