धनबाद: जेपी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में झारखंड स्थापना दिवस और बाल दिवस को लेकर मंगलवार को एक रंगारंग एवं भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक नित्यानंद मंडल, निदेशक डॉ. किम्मी मंडल भट्टाचार्जी, एवं संकाय सदस्य सरला देवी, सिमरन मैम, पुतुल मित्रा, लक्ष्मी मंदिरा मैम, श्याम प्रकाश राय, और कुतुबुल्लाह सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए झारखंड थीम्ड भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को निदेशक, प्रबंध निदेशक और प्रिंसिपल द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
झारखंड स्थापना दिवस के साथ-साथ संस्थान में बाल दिवस भी उल्लासपूर्वक मनाया गया। बच्चों के लिए आयोजित विशेष कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण केक कटिंग सेरेमनी रही, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।
समारोह में अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक और निदेशक ने बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी प्रेरक बातें साझा कीं।

